Posts

Showing posts from September, 2020

कलर थेरेपी और ज्योतिष

 नमस्कार हम सभी जानते हैं कि रंगो का हमारे जीवन में क्या महत्व है । अगर रंग नहीं होते तो दुनिया कितनी नीरस होती, इसका अंदाजा हम पुरानी श्वेत श्याम मूवी को देखकर लगा सकते हैं । यकीन मानिए , विभिन्न रँगों का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। हम मानव स्वभाव की बात करें तो पाएंगे कि हर व्यक्ति के रंगो की पसंद अलग  हो सकती है ,किसी को लाल रंग पसंद है तो किसी को हरा । ये भी सच है कि यदि 2 लोगों को यदि लाल रंग पसंद है और वे लाल रंग का भरपूर उपयोग कर रहे हैं तो जरूरी नहीं कि उन दोनों के जीवन पर उसका समान प्रभाव हो रहा होगा , हो सकता है कि किसी एक को या दोनों को इस रंग का उपयोग विपरीत प्रभाव हो रहा हो । विपरीत प्रभाव का मतलब कि उनके काम मे अड़चन आ रही हो, या स्वास्थ्य खराब रहता हो या व्यापार में फायदा नहीं हो रहा हो , कोई दूसरा कारण भी हो सकता है और दुर्भाग्य वश या अज्ञानतावश उन्हें ये समझ नहीं आ रहा  हो  कि ऐसा क्यों हो रहा है । उन्हें कैसे मालूम होगा  या उन्हें कौन बताएगा या इस प्रभाव को कैसे दूर कर सकते हैं ये हम अगली मुलाकात में चर्चा करेंगे । नमस...